सड़क का अतिक्रमण कर बनाया छज्जा,सड़क पर ही बहाते है गंदा पानी
—————————————-
मामला पचरूखी के बड़कागांव के टोला का
—————————————-
दैनिक खोज खबर -कुमार उमेश 
—————————————-
पचरूखी :- प्रखंड के बड़कागाॅव गांव  के टोला पर दबंगो ने मुख्य  सड़क को अतिक्रमित कर लिया है।।रोड मे छज्जा का निर्माण कर उसमें पाइप डाल कर मुख्य सड़क पर गंदा  पानी  गिराता  है।जिससे राहगीर के कपड़े गंदे हो जाते हैं। उलाहना देने पर ये दबंग मारपीट पर उतारु हो जाते हैं।ये सब आरोप समाजसेवी उमेश सिंह पटेल ने लगाएं हैं।श्री पटेल का कहना है कि उक्त अतिक्रमण की सूचना अंचल अधिकारी पचरुखी को दी गयी है।सूचना पर वे राजस्व कर्मचारी को जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिए हैं।परंतु राजस्व कर्मचारी ने दबंगो से मेल करके मामले को लटका रहे हैं।वे हमलोगों से ही खतियान और नक्शे की मांग कर रहे हैं।जबकि इन सारे कागजातों के सरकारी मालिक वही हैं।।श्री  पटेल ने अंचलाधिकारी पर आरोप लगाते हुए  बताया कि सीओ साहब हरेक जगह मामला को लटका कर रख रहे हैं। चाहे वह नथनपुरा पुल का मामला हो,चाहे सहलौर हाता का मामला हो चाहे पचरूखी चीनी मिल की जमीन का मामला हो।हरेक जगह ऐसे मामले हैं।जिसको निबटाया नहीं जा रहा है।बल्कि टाला जा रहा है। रामायण सिंह, राकेश सिंह ,अच्छेलाल सिंह ,कमला सिंह ,नन्दकिशोर प्रसाद, शिवशंकर सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि जब तक मामला उग्र रूप नहीं ले लेता शायद अंचलधिकारी के कान में जू नहीं लगता ।