दैनिक खोज खबर/मढ़ौरा(सारण)। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर असोइयां गांव में रविवार को बीती देर शाम को आपसी विवाद के लेकर हुई बुजुर्ग की चाकू घोंप हत्या मामले में मृतक के पुत्र ने एफआईआर दर्ज कराया है। जिसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है। नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर दबिश बनाए हुए है। घटना के बाद गांव में स्थिति के सामान्य बताई जा रही है, वही एहतियातन पुलिस गश्त कर रही है। बता दें कि रविवार की देर शाम गांव में एक चाय की दुकान पर गेंहू की दवनी के रेट को लेकर आपसी बहस में तनाव इस कदर बढ़ा की गांव का ही एक व्यक्ति ने चाकू से हमला कर एक बुजुर्ग की हत्या कर दी। मामले में मिर्जापुर असोइयां निवासी स्व. हेमन राय के 65 वर्षीय पुत्र अशरफी राय की मौत के बाद मृतक के पुत्र गुड्डू राय ने गांव के जितेन्द्र राय को हत्या आरोपी बनाया है। मामले में फैरेंसिक की टीम ने भी घटना स्थल पर पहुंच जांच की है। मामले में थानाध्यक्ष राज किशोर प्रसाद ने बताया कि मृतक के पुत्र ने गांव के जितेन्द्र राय को आरोपित किया है।