मध्य विद्यालय भैंसवरा में पुआल नहीं जलाने की दिलाई गई शपथ

गड़खा(सारण)। जिला कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर गड़खा प्रखंड के मध्य विद्यालय भैसवरा में शुक्रवार को सभी छात्र-छात्राओं को पुवाल नहीं जलाने का शपथ दिलाई गई। इस दौरान शिक्षकों ने शपथ दिलाई की फसल कटाई के बाद बचे अवशेषों (पुआल) को नहीं खेतों में नहीं जलाएंगे साथ अपने परिजनों व सगे संबंधियों को भी पुआल जलने से होने वाले प्रदूषण व क्षति को बताएंगे।फसल अवशेषों को जलाने के बजाय खेत में गढ्ढे खोदकर उसमें अवशेष और पानी डालने पर कम्पोस्ट का काम करेगी और भूमि उर्वरा शक्ति बढ़ने के साथ प्रदूषण भी नही होगी।प्रधानाध्यापक अखिलेश्वर पाठक,प्रीतिबाला, रीता कुमारी शर्मा ,प्रभावती मिश्रा ,प्रितिबाला आदि टीचर उपस्थित थे।




Recent Comments