परवेज अख्तर/सिवान।
भगवानपुर हाट थाना मुख्यालय के भगवानपुर गांव स्थित भगवानपुर- सोंधानी मार्ग पर 14 माह पूर्व 25 फरवरी 2025 को दिन दहाड़े हथियार के बल पर आभूषण व्यवसाई की दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। बदमाश नकाब में थे। इस घटना के बाद पुलिस आभूषण व्यवसाई अच्छेलाल साह के आवेदन पर करीब 12 लाख रुपये से अधिक आभूषण लूट की घटना की प्राथमिकी की थी। इसमें आठ अज्ञात बदमाशों को आरोपित किया गया था। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह निर्देश पर कांड के आइओ दुर्गा प्रसाद यादव टीम के साथ लूटकांड में संलिप्त सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र के नवादा निवासी अरमान को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है तथा सोमवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार बदमाश अरमान इसुआपुर थाना क्षेत्र में भी लूटकांड का आरोपित था। उन्होंने बताया कि इस पर आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी आदि का भी आरोप है।उन्होंने बताया कि अरमान भगवानपुर आभूषण लुट कांड में अपनी संलिप्तता इसुआपुर थाने में भी स्वीकार किया था I