छपरा/ तरैया

थाना क्षेत्र के पोखरेड़ा गांव में बच्चों के विवाद को लेकर भाई ने अपनी पत्नी,साला एवं साला के दोस्त के साथ मिलकर अपने बड़े भाई को चाकू मारकर हत्या कर दिया था।जिसमें पुलिस ने तत्वरित कारवाई करते हुए हत्या के आरोपी पूजा देवी को गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवती को जेल भेज दिया गया।एवं अन्य आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।