जदयू प्रखण्ड स्तरीय कार्य कारणी सदस्यों की बैठक हुयीं आयोजित
मांझी(सारण) सारण जिला जदयू प्रखण्ड स्तरीय कार्य कारणी सदस्यों की बैठक प्रखण्ड के डुमरी में आयोजित की गयी. जिसमे प्रखंड में संगठन को मजबूत बनाने, बूथ लेबल पर कमिटी बनाने,सभी पदाधिकारियों को अधिक से अधिक कार्यकर्ता बनाने के अलावा आगामी लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रत्याशी को विजय बनाने की रणनीति तय की गयी. मुख्यमंत्री के द्वारा की गयी विकास को आम जन-जन तक पहुचाने सहित कई मुद्दों पर विचार किया गया. बैठक में सभी पंचायत अध्यक्षों को कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी दी गयी. सभी को अध्यक्षों को जल्द से जल्द बूथ लेबल एजेंट बना कर सूची जिला को सौंपने को निर्णय लिया. बैठक में मुखिया क्रमशः नव रत्न प्रसाद, संजीत साह, मनोज सिंह, गुड्डू सिंह,सुनील सिंह, रामकृष्ण सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता के अलावा कई पंचायत अध्यक्षों के अलावा कार्यकर्ता मौजूद थे. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष हसनैन अंसारी ने की.