अग्निकांड में झोपड़ी सहित,हजारों की संपति क्षति

# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

प्रखंड के हरखपुरा गाँव मे विगत रात्री अचानक आग लगने से एक झोपड़ी जलकर राख हो गया है।जिसमें बिछावन,फर्नीचर एवं अन्य दैनिक उपभोग की वस्तुए जलकर नष्ट हो गयी है।पीड़ित शत्रुध्न राम की पत्नी ललिता देवी ने बताया कि अचानक गुरुवार की रात्री आग लग गया।जिसमें हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गयी है।इस संबंध में पीडिता ने एक शिकायत प्रतिवेदन अंचलाधिकारी को दिया है।