
छपरा के एकता भवन में आयोजित किसान महापंचायत में मांझी प्रखंड से एक हजार से अधिक किसान लेंगे भाग
मांझी(सारण):अखिल भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में आगामी 27 जनवरी को छपरा के एकता भवन में आयोजित किसान महापंचायत में मांझी प्रखंड से एक हजार से अधिक किसान भाग लेंगे। नंदपुर, धरहरा, सोनवर्षा, मठिया, बिंटोलिया, गौरी आदि गांवों में जनसम्पर्क के बाद माकपा नेता रमेश यादव ने किसानों के साथ एक बैठक की। जिसमें तैयारियों पर चर्चा हुई। श्री यादव ने बताया कि किसानों के कर्ज माफ करने, अनुदानित खाद-बीज में लूट-खसोट रोकने और दोषी दुकानदारों का लाइसेंस रद्द करने, नहरों में 24 घण्टे पानी देने व बिजली चालित नलकूपों की व्यवस्था करने, भूमिहीन किसानों को मकान के लिए जमीन उपलब्ध कराने, दुग्ध-उत्पादक किसानों को प्रति क्विंटल 1000 रूपये अनुदान देने, किसानों को प्रति माह 5000 रूपये पेंशन देने सहित सरकार से 9 सूत्री मांगों के समर्थन मांझी समेत जिले के विभिन्न हिस्सों से किसान महापंचायत में शामिल होंगे। बैठक में राम अयोध्या कुशवाहा, बाबुलाल यादव, जय प्रकाश सिंह, राम बिहारी शर्मा, शैलेश तिवारी, रामदेव राय, मोहर यादव, भुटु खां, शेषनाथ ठाकुर, भुटेली महतो, राजेश्वर दास, रंजन गिरि, व्यास यादव, रामदयाल प्रसाद, मोहर यादव आदि मौजूद थे।




Recent Comments