एक सप्ताह से ठप है बीएसएनएल का नेटवर्क सिस्टम

जलालपुर – भारत संचार निगम लिमिटेड के छपरा कार्यालय में आग लगने की घटना सुनियोजित है।इसके कारणों की जांच के लिए केन्द्रीय विजिलेंस से इसकी जांच होनी चाहिए। इसके लिए शुक्रवार को महाराजगंज के बीजेपी सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने केन्द्रीय मंत्री से मोबाइल पर बात भी की तथा जांंच कराने का भी आग्रह किया।सांसद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी।उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में आमलोगों को दूसरे प्रदेशों में बात करने में बीएसएनएल के ठप होने से परेशानी पैदा हो रही है।इस घटना में बड़ी घोटाले की बू आ रही है।जब मशीन रुम में अग्निशमन यंत्र तथा स्वीच होता है। उस परिस्थिति में आग का लगना संदेह पैदा करता है।सांसद ने कहा कि जो भी नुकसान हुआ है।उसकी भरपाई अधिकारियों के वेतन से की जाए।यह घटना केन्द्र सरकार को बदनाम करने की साजिश भी है।साथ ही बीएसएनएल के जितने भी टावर है।उसमें भी जितने भी आउटसोर्सिंग कंपनी है।सभी पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।