
पानापुर (सारण)शुक्रवार को पानापुर परियोजना के आँगनबाड़ी केन्द्रों पर दूध का वितरण किया गया।विभागीय निर्देशानुसार 3वर्ष से 6वर्ष के बच्चों को गर्म पक्का भोजन के बदले घर ले जाने के राशन का वितरण किया गया था। अनौपचारिक शिक्षा के बच्चों को एक एक पैकेट दूध का वितरण करना था।जिसके आलोक में परियोजना से दूध की प्राप्ति होने पर सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के अभिभावकों को दूध का एक- एक पैकेट वितरण किया गया।लाकडाउन को देखते हुए केन्द्रों पर भीड़ इक्कठा नहीं करना है।इसलिए तीन या चार दिनों में दूध का वितरण सोसल डिसटेन्स मेन्टेन कर हीं करना है।प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में दूध का वितरण किया गया।




Recent Comments