
छपरा : लॉक डाउन में घर पर स्किल डेवलपमेंट वर्कआउट करने वाले हैंडबॉल खिलाड़ी जीत के अभियान में जुटे हुए है । जूम एप के माध्यम से जोड़कर जिला संघ द्वारा निरन्तर अभ्यास कराया जा रहा है। शुक्रवार को मशरक में सारण जिला हैंडबॉल संघ ने तीन दर्जन से अधिक खिलाड़ियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत एकत्रित कर जिला सचिव सह मुख्य प्रशिक्षक संजय कुमार सिंह ने उनके प्रशिक्षण एवं परेशानियों का जायजा लिया । किसान एवं मजदूर वर्ग के परिवार का प्रतिनिधित्व करने वाले इन खिलाड़ियों को जिला संघ द्वारा खिलाड़ियों को इम्युनिटी डेवलेपमेंट किट में चना , बादाम , किशमिस, गुड़, ग्लूकोज के साथ हैंडवाश के लिए साबुन एवं मास्क दिया गया। मौके पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर चुके एवं अन्य राष्ट्रीय खिलाड़ियो ने बताया कि लॉक डाउन में घर की माली हालत काफी चरमरा गई है । राशन कार्ड नही होने से सरकारी सहायता भी नही मिल पा रही है । वैसे बालक एवं बालिका खिलाड़ियो को संघ के पदाधिकारियो ने आश्वस्त किया कि वैसे परिवार को शीघ्र राशन किट भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही जिला पदाधिकारी सारण से भी खिलाड़ियो को सहयोग करने का आग्रह किया जाएगा।
मौके पर जिला संघ के संरक्षक मुखिया अजीत सिंह , उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह , विपिन मिश्र , रंजन सोनी , प्रिंस बाबा सहित अन्य थे ।




Recent Comments