बिहार में लॉकडाउन 8 जून तक बढ़ा, पाबंदियों में ढ़ील- अब दुकानें दोपहर 2 बजे तक खुलेंगी

पटना। बिहार में लॉकडाउन 4.0 एक सप्ताह के लिए बढ़ा कर 2 जून से 8 जून तक कर दी गई।लेकिन इसमें व्यापार के लिए समय सुबह छह बजे से दो बजे तक किया गया है।जो पूर्व में सुबह से दिन के दस बजे तक ही थी।वहीं अब सभी सामानों के बिक्री वाले दुकान भी अल्टरनेट डे खुलेगी।इसके लिए डीएम शिड्यूल जारी करेंगे।साथ ही सरकार द्वारा जारी छूट को जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक नियम सख्त कर सकता है, लेकिन जिला प्रशासन अलग से को छूट या पाबंदिया नहीं हटा सकता है।इसके अलावे सभी सामाजिक कार्यक्रमों यथा विवाह और अंतिम संस्कार के लिए पूर्व से निर्धारित बंदिशे अभी पूर्ववत ही रहेगी। अभी इस विस्तातित अवधि में सरकारी कार्यालय 25 प्रतिशत उपस्थित के साथ शाम के चार बजे तक खुलेंगे।जबकि शैक्षणिक व निजी संस्थानों को को रियायत नहीं मिली है।इसके साथ ही वाहनों के परिचालन संबंधित गाइडलाइन पहले के ही तरह लागू रहेगी।