मांझी। मांझी तथा एकमा विधान सभा क्षेत्र में एनडीए को टक्कर देने वाला कोई पहलवान नही है। एक बार फिर बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हीं सरकार बनेगी। उक्त बातें पूर्व मंत्री व जदयू नेता गौतम सिंह ने पटना से लौटने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कही। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से टिकट का सिग्नल मिल जाने का दावा करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जोर-शोर से चुनाव की तैयारी में जुट जाने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व उपप्रमुख राम कृष्ण सिंह, गया साह, रमेश सिंह, संजय सिंह पूर्व मुखिया अख्तर अली, उमेश कुमार महतो, राजकिशोर सिंह, बबलू सिंह, कुनु सिंह, रणविजय उर्फ धड़ाका सिंह आदि अनेक नेता मौजूद थे।