दिघवारा (सारण) सोनपुर एसडीएम शंभु नाथ पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन कैरोना ब्रेक डाउन की लडाई जनसहभागिता से अबतक जीत की ओर अग्रसर है। बाहर से आनेवाले लोगों पर नजर रखी जा रही है । रविवार को अनुमंडल सीमा प्रवेश कर रहे 177 लोगों की चिकित्सीय जांच रेफलर अस्पताल, सोनपुर में करायी गयी और एक भी पीड़ित नहीं मिलने की सुरत में एक एक कर उन्हें अपने घर सकुशल भेज दिया गया । उन्होंने कहा कि अनुमंडल के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचलाधिकारियो, थानाध्यक्षों, चिकित्सा पदाधिकारियों व चिकित्सा टीमों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया गया है । कालाबाजारियों व जमाखोरों के विरूद्ध कठोर कदम उठाए जा रहे हैं । जन वितरण प्रणाली दुकानदार मार्च माह में आवंटित खाद्यान्न वितरण 31 मार्च तक पूरी कर लें ।आगामी 2 अप्रैल से जनवितरण प्रणाली दुकानों ,पैक्सो से मुफ्त राशन कार्डधारियों को प्राप्त होगा और सरकार द्वारा घोषित राशि उनके खाते में जाएगा । सोनपुर अनुमंडलाधिकारी ने कतिपय स्वयं सेवकों द्वारा गरीबों को खाद्यान्न, मास्क, साबुन आदि वितरण किए जाने की प्रशंसा करते हुए कहा कि छात्रों संगठनों व प्रबुद्ध जनों ने महामारी पर विजय के लिए जो प्रयास किया वह सराहनीय है।