
मांझी। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में बबलू शर्मा व राम ईश्वर सिंह के नेतृत्व में बलिया मोड़ से जुलूस के साथ मांझी प्रखंड मुख्यालय परिसर में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व संजय राउत का पुतला दहन किया। बिहार के होनहार सिने स्टार सुशांत राजपूत की साजिश के तहत हत्या व बदले की भावना से कंगना रनौत की ऑफिस तोड़े जाने पर सवाल खड़ा करते हुए आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने उद्धव सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से डीएम सारण के नाम बीडीओ को एक ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें कहा गया है कि महाराष्ट्र की निरंकुश सरकार द्वारा संविधान व सत्ता का दुरुपयोग करते हुए मीडिया-कर्मियों, निर्दोष महिला सिने स्टार कंगना, बिहार के पुलिस अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार करना निंदनीय है। वह गुंडई पर उतर आयी है। जिससे पूरे देश मे रोष व्याप्त है। ज्ञापन में गुलशन शर्मा, जितेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह, श्रवण बजरंगी, राहुल कुमार, विक्की शर्मा, चंदन शर्मा, राजू यादव, मिथिलेश यादव, शशिभूषण यादव, अभिषेक मेहता आदि के हस्ताक्षर हैं।




Recent Comments