• केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की हालत दयनीय है : रामबाबू सिंह

छपरा। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बैठक पार्टी कार्यालय मंजर रिजवी भवन, सलेमपुर छपरा में हुई।बैठक की अध्यक्षता डॉ. के.एन. सिंह ने किया।बैठक में किसान-मजदूरों, बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं एवं उसके समाधान पर चर्चा हुई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 सितंबर 2020 को सारण जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर जुलूस, प्रदर्शन एवं आम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि इसी दिन संसद का पावस सत्र शुरू हो रहा है। यह कार्यक्रम पार्टी के राज्य कार्यकारिणी के फैसले के आलोक में आज जिला पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। मुख्य मांगों में किसानों की खेती को कॉरपोरेट घरानों से मुक्त करने, किसान विरोधी अध्यादेशों को रद्द करने, पूरे देश में कृषि उत्पादन का एक समर्थन मूल्य का सिद्धांत लागू करनें, बाढ़ राहत कोष वितरण में धांधली की जांच कराने, बाढ़ पीड़ितों के फसल क्षति का मुआवजा देने, किसानों का कर्ज माफ करने, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में पशुओं के लिए चारा का इंतजाम करने आदि मांगें रहीं। राज्य पार्टी के फैसले से बैठक को अवगत कराते हुए जिला सचिव रामबाबू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की किसान विरोधी नीति के चलते आज खेती पर कारपोरेट घरानों का कब्जा बढ़ता जा रहा है। किसानों का शोषण लगातार जारी है। जिसके शमन हेतु हमें लगातार संघर्ष करना होगा।बैठक में मुख्यरूप से जिला सचिव रामबाबू सिंह, चुल्हन प्रसाद सिंह, सुरेश वर्मा, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, हरिबल्भ सिंह, अवधेश कुमार राय, छात्र नेता राहुल कुमार यादव, शिवजी दास, सुग्रीव प्रसाद गुप्ता, प्रो. रजाक हुसैन, नंद कुमार गिरी, संजय कुमार सिंह, एमपी राय, रामाशंकर सिन्हा, अमित नयन, महेंद्र प्रभाकर, भरत राय, संजय कुमार सिंह, आदि उपस्थित थे।