फोटो-राष्ट्रीय संयोजक स्वागत करते कार्यकर्ता

छपरा- राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी (सत्य) के राष्ट्रीय संयोजक तथा तिहाड़ जेल से अफगानिस्तान जा कर भारत के हिंदू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की अस्थियां लाने वाले शेर सिंह राणा का आगमन छपरा में हुआ. जहां पार्टी के प्रदेश व जिला पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा देश के वीर सपूत का जोरदार स्वागत किया गया.श्री राणा ने लोगों को संबोधित करते हुये कहा की लोगों को न्याय और अधिकार देने वाला क्षत्रिय समाज आज इस लोकतंत्र में स्वयं के अधिकारों से वांचित कर दिया गया है. आज हमारे समाज के बच्चे पढ़े लिखे और होनहार होने के वावजूद बेरोजगार घूम रहे हैं. जिसका एकमात्र कारण है केंद्र और राज्य के सत्ता पर बैठी भेदभाव और दोहरी नीति वाली भाजपा,जदयू की डबल इंजन वाली खोखली सरकार. उन्होंने ने लोगो से अपील करते हुये कहा की अगर आपने अधिकारों को बचाना है तो इस बार विधानसभा चुनाव में अपने झंडे को पहुंचाना होगा तभी समाज को उसके असल अधिकार मिलेंगे.भाजपा जदयू हमेशा हमारे वोट से सरकार बनाती है और हमारे समाज को ही पीछे धकेलने का काम करतीं हैं. इस सरकार में क्षत्रियों को चिन्हित कर उन्हे मिटाने का हर प्रयास किया जा रहा है. अब वक्त आ गया है आपने वोट की ताकत को इस्तेमाल कर अपने राजपा के झंडे को विधानसभा में जीता कर भेजने का.इस कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कुमार सुनील सिंह ने भी समाज से एकजुट होकर अपने पार्टी को वोट देने की अपील की. प्रदेश संगठन मंत्री मनमोहन सिंह, प्रदेश युवा कार्यकारी अध्यक्ष प्रिंस सिंह, छपरा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, सत्या सिंह सहित सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने पर चर्चा की तथा पार्टी के संगठन को मजबूत कर विधानसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंक कार्यक्रम का समापन किया.