
परसा प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त किया घोषित
परसा(सारण): लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत जिले के परसा प्रखंड को खुले में शौच मुक्त घोषित कर दिया गया।प्रखंड को शौच मुक्त करने के लिए बीडीओ के नेतृत्व में प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधि पदाधिकारी और कर्मचारी द्वारा जिम्मेवारी और निष्ठापूर्वक कार्य करने के बदौलत ही प्रखंड को ओडीएफ करने में सफलता हासिल किया है।उक्त बातें प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित प्रखंड ओडीएफ शपथ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम सुब्रत कुमार सेन ने कहा।उन्होंने सराहनीय कार्य के लिए बीडीओ समेत सभी पदाधिकारी कर्मचारी और जनपतिनिधि को बधाई दिया।तथा पॉलीथिन प्रतिबन्ध अभियान पर पहल करने के लिए निर्देश दिया।उन्होंने खुले में शौच करने से होने वाली बिमारी और परेशानी के सम्बन्ध में जनकारी देते हुए उपस्थित लोगो से शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान डीएम ने गुब्बारा उराकर ओडीएफ और हरियाली की सन्देश दिया।सभा को नप अध्यक्ष अर्जुन सिंह पूर्व मुखिया राम लगन साह मुखिया डॉ सबिता कुमारी बीडीओ रजत किशोर सिंह आदि ने संबोधित कर प्रखंड को खुले में शौच मुक्त कराने में सहयोग प्रदान करने के लिए अभार ब्यक्त किया गया।कार्यक्रम में लोटा छोड़ो शौचालय से नाता जोड़ो शीर्षक नामक नाटक प्रस्तुत कर सन्देश दिया गया।खुले ओडीएफ में सहयोग प्रदान करने वाले जनप्रतिनिधि पदाधिकारी कर्मचारी तथा पत्रकार स्वच्छताग्रही विकास मित्र को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में अनुलेखा शर्मा सीओ राम भजन राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार एस आर पी योगेश कुमार दुबे बिसीओ हर्षवर्धन सीडीपीओ बिनीता भारती जीएसएस अरविन्द कुमार पासवान मुखिया हरेश्वर सिंह विजय राय मुखिया प्रतिनिधि प्रभात दुबे ब्रजेश सिंह राकेश कुमार बीडीसी मुकेश कुमार सरपंच मदन मिश्रा आदि उपस्थित थे।




Recent Comments