*बिहार कारा सेवा के 09 अधिकारियों का तबादला, जमुई के कारा अधीक्षक राकेश को सीवान का चार्ज*
*✍ श्रीनारद संवाद सेवा*
♨बिहार सरकार के गृह विभाग ने सोमवार को बिहार कारा सेवा के 09 अधिकारियों का तबादला करते हुए नये स्थानों पर प्रतिनियुक्त कर दिया है.
बिहार गृह विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार मंडल कारा जमुई के कारा अधीक्षक राकेश कुमार को सीवान का कारा अधीक्षक बनाया गया है. वहीं नीरज कुमार झा को उप महानिरीक्षक कारा व सुधार सेवाएं ( मुख्यालय) बनाया गया है. जवाहर लाल प्रभाकर को पूर्णिया मंडल कारा से केन्द्रीय कारा भागलपुर, राजीव कुमार झा को केन्द्रीय कारा गया से सहायक कारा महानिरीक्षक, कारा व सुधार सेवाएं (मुख्यालय) की जिम्मेवारी दी गई है .विधु भारद्वाज को सीवान से हटा कर पुर्णिया मंडल कारा में भेजा गया है.
अरूण पासवान को मुंगेर से हटा कर उप निदेशक BICA हाजीपुर बनाया गया है. सिप्रियन टोम्पो को मधुबनी से जमुई का कारा अधीक्षक बनाया गया है वहीं ललन कुमार सिन्हा को लखीसराय से हटा कर दरभंगा का कारा अधीक्षक बनाया गया है.




Recent Comments