पटना : कला संस्कृति युवा विभाग बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित एकलव्य खेल 2020 के हैंडबॉल खेल में बिहार हैंडबॉल टीम ने बालक बालिका टीम में विजेता के खिताब पर कब्जा जमाया।सारण से बिहार टीम में शामिल आरती कुमारी, आदिति कुमारी एवं आदित्य कुमार सिंह ने बिहार टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया । सारण से 8 खिलाड़ी चयनित थे जिसमें 5 खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। सारण हैंडबॉल खिलाड़ियों में पदक प्राप्त करने वाले दो खिलाड़ी राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मशरक जबकि एक छात्रा संत जलेश्वर एकेडमी की है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर बिहार हैंडबॉल संघ के चेयरमैन विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानन्द राय , महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , महासचिव संजय कुमार सिंह, विनीत कुमार , अभिषेक कुमार सिंह , रितेश सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।