
पानापुर (सारण)गुरूवार की रात थानाक्षेत्र के चिन्तामनपुर में बिजली के शार्ट शर्किट से तेतरी देवी पति लक्ष्मण महतो के घर मे अचानक आग लगने से हजारों की सम्पत्ति जलकर राख हो गया।मिली जानकारी के अनुसार रात के करीब दस बजे आग लग गया जिसमें टी वी,मोटरसाइकिल, बकरी, गैस सिलेंडर, कपड़े तथा आभूषण जल गए ।घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय सीओ रंधीर प्रसाद ने स्थिति का जायजा लिया।मौके पर उपस्थित जदयू के प्रदेश सचिव श्री शैलेन्द्र प्रताप सिंह के प्रतिनिधि के रूप में मशरक जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष रामाधार सिह, पानापुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष बिगन महतो , समाजसेवी निरंजन कुमार सिंह उर्फ भुट्टू सिह, संतोष कुमार सिंह , सतजोड़ा मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह आदि ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की तथा स्थानीय प्रशासन से आवश्यक सहायता करने की अपील की।उपस्थित स्थानीय सीओ ने पीड़ित परिवार को अंचल कार्यालय बुलाकर आपदा राहत के तहत नौ हजार आठ सौ रूपये का चेक दिया।




Recent Comments