मैरवा (सिवान)। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं कला युवा संस्कृति विभाग बिहार सरकार के द्वारा पटना के कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में 25 फरवरी से 27फरवरी 2020 तक आयोजित चतुर्थ बिहार राज्य एकलव्य खेल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त खिलाड़ियों का मैरवा पहुंचने पर आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय मैरवा में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निलम सिन्हा ने फुल माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया वही प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे ने खेल के क्षेत्र में मैरवा के खिलाडियों के प्रदर्शन की सराहना की ।बताते चलें की हैंडबॉल खेल में शामिल रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ियों ने बिहार राज्य एकलव्य रेड एवं एकलव्य ब्लू तथा बिहार राज्य हैंडबॉल संघ की बिहार ब्लू टीम को रौदते हुए बिहार राज्य हैंडबॉल संघ रेड टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव एवं रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी के निदेशक संजय पाठक ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की निक्की कुमारी, मधु कुमारी ,रूबी कुमारी ,निशा कुमारी ,गुल्ली कुमारी, अंशु कुमारी ,सिंधु कुमारी तथा सोनाली कुमारी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी बिहार राज्य हैंडबॉल संघ को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।बताते चलें कि बिहार रेड की कप्तान रुबी कुमारी बनाई गई थी । विदित हो कि इस एकलव्य खेल प्रतियोगिता में बिहार राज्य हैंडबॉल संघ की दो टीम में क्रमशः बिहार राज हैंडबॉल रेड एवं बिहार राज्य हैंडबॉल ब्लू दो टीमों का गठन किया गया था, जिसमें बिहार राज्य हैंडबॉल की रेड टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 8 बेटियां शामिल थी,जबकि बिहार राज्य हैंडबॉल संघ की टीम ब्लू में स्पोर्ट्स एकेडमी की मोनिका कुमारी एवं गोलकीपर निकेता कुमारी शामिल थी।रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी की इन खिलाडियों ने बिहार रेड टीम के रूप में बिहार हैंडबॉल ब्लू टीम को 6-2,बिहार एकलव्य रेड को 10-07एवं बिहार एकलव्य ब्लू को 9-0से हराते हुए सबसे ज्यादा अंक अर्जीत कर बिहार हैंडबॉल रेड को विजेता बनाया ।बताते चले की इस जित के पीछे सिवान की अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जूनियर टीम की कोच राधा कुमारीएवं टीम प्रबंधक विवेक कुमार सिंह की रणनीति भी काफी सहायक रही ।जिला सचिव ने बताया की पिछले साल इन खिलाड़ियों ने सिवान जिला हैंडबॉल टीम से खेलते हुए एकलव्य टीम को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था ।वही फूटबाल खेल की बात करें तो रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार स्ट्राइकर श्रुति कुमारी के दो मैचों में तीन गोल दागने के कारण बिहार राज्य एकलव्य बालिका टीम को हार का सामना करना पड़ा । फूटबाल की प्रतियोगीता दो राउंड खेली गयी, जिसमे दोनों राउंड में केवल श्रुति कुमारी द्वारा ही गोल दागा गया । प्रथम राउंड में बिहार राज्य फूटबाल संघ की टीम एकलव्य टीम से 1-0 से जीत दर्ज की जिसे श्रुति ने मारा,वहीं दुसरे राउंड में पुन:श्रुति ने 2 गोल दाग कर बिहार फूटबाल संघ को विजेता बना दिया ।बिहार राज्य फूटबाल संघ की टीम कप्तान भी रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की स्टार फूटबालर साबरा खातून थी जबकी पल्लवी कुमारी और काजल कुमारी मध्य क्रम को सम्भाले हुए थी । खिलाड़ियों के इस स्वागत समारोह में लालजी चौधरी,राजीव रंजन कुमार,अनवर हुसैन,सन्तोष कुमार सिंह,सीताराम चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे ।वहीं बिहार राज्य संघ की दोनों हैंडबॉल और फूटबाल टीम को विजेता बनाने वाली खिलाड़ियों को सिवान जिला हैंडबॉल संघ के मुख्य संरक्षक डॉ शरद चौधरी,संरक्षक डॉ शशिभूषण सिन्हा,वरीय चिकित्सक डॉ रामाजी चौधरी,डॉ अशोक कुमार,डॉ राम एकबाल प्रसाद गुप्ता ,गार्नेट फाउंडेशन के निदेशक सुरेन्द्र साह,अध्यक्ष इष्ट देव तिवारी,कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे,रानिलक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के मुख्य संरक्षक डॉ आर एन ओझा,संरक्षक डॉ कौशल किशोर,बी आर पी रमेश कुमार सिंह,रंजीत कुमार,विकास दिक्षित,अखिलेश दिक्षित,भृगुनाथ चौहान,अविनाश पांडेय,उमेश चंद्र श्रीवास्तव,तनवीर अहमद,मुनिब अंसारी सहित कई अन्य लोगों ने बधाई एवम शुभकामनायें दी है ।