जालसाजी कर साईबर अपराधियों ने ग्राहक के खाते से 57 हजार रुपये उड़ाये

एकमा : दाउदपुर थाना क्षेत्र के बरेजा गांव की एक महिला बैंक ग्राहक साइबर क्राइम का शिकार हुई है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा भरहोपुर के इस ग्राहक की खाते से जलसाजी कर 57 हजार 355 रुपये तीन बार में निकाल लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता बैंक उपभोक्ता की ओर से मंगलवार को बैंक की भरहोपुर शाखा के अलावा एकमा पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र देकर सूचना दी गई है।
साइबर अपराधियों की जालसाजी की शिकार रीना कुमारी पत्नी विकास कुमार साह निवासी बरेजा थाना दाउदपुर का बैंक खाता उसके पति के मोबाइल नंबर से जुड़ा हुआ है। महिला के पति के मोबाइल नंइ पर मैसेज आया जिसमें दो बार मुजफ्फरपुर के एक एटीएम से 20-20 हजार की निकासी और एक बार किसी महिला के खाते में 17 हजार 355 रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। इसके बाद पीड़िता बैंक उपभोक्ता रीना अपने बैंक की शाखा में पहुंच कर इसकी शिकायत करने के बाद आवश्यक विवरण प्राप्त की। बैंक से भी जानकारी मिली कि अज्ञात साइबर अपराधियों की ओर से नकदी की निकासी व ट्रांसफर किए गए हैं।
इसके बाद पीड़िता रीना कुमारी ने एकमा थाने पहुंच कर लिखित प्रार्थना पत्र देकर इसकी शिकायत की है। मामले में पुलिस छानबीन में जुट गई है।