Θ बेतिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया इकाई द्वारा बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का किया गया पुतला दहन

✍️न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (प०च०) बिहार 👉

गुलाब मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य एवम सचिव द्वारा विगत दो वर्षों से बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा तय सीट से अधिक नामांकन लेने एवम इस अवैध नामांकन द्वारा लाखों का घोटाला करने पर भी जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा अभी तक कॉलेज के प्राचार्य तथा सचिव पर कोई कानूनी कारवाई न करने पर आक्रोशित होकर आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बेतिया इकाई ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा का पुतला दहन नगर मंत्री साहेब लाल शर्मा के नेतृत्व में सोवा बाबू चौक पर किया।साहेब लाल शर्मा ने कहा कि जिले में शिक्षा माफियाओ द्वारा छात्रों का जबरजस्त शोषण किया जा रहा है।इस मौके पर प्रदेश सह मंत्री ने कहा कि बोर्ड द्वारा 384 सीट सभी संकाय में निर्धारित किया गया है लेकिन महाविद्यालय प्रशासन की मनमानी के चलते प्रतेक संकाय में 1500 छात्रों का नामांकन लिया जाता है।

ऐसे में बोर्ड द्वारा मात्र 384 छात्रों का ही रजिस्ट्रेशन हो पा रहा है बाकी छात्र वंचित तो जा रहे हैं इस गोरख धंधा में महाविद्यालय प्रशासन एवं जिला शिक्षा विभाग के कुछ अधिकारी के मिली भगत के कारण हजारों छात्रों का जीवन बर्बाद एवं उनका भविष्य अंधकार में हो रहा है। शिक्षा माफियाओं द्वारा शिक्षा विभाग में मोटी रकम पहुंचाई जा रही है। 2 वर्षों से छात्रों के भविष्य के साथ खेला जा रहा है लेकिन शिक्षा विभाग मौन धारण कि हुई है। शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी महाविद्यालय के प्राचार्य एवम् सचिव को बचाने में लगा हुआ है अभी तक शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्राथमिकी तक दर्ज नहीं कराई गई है। विद्यार्थी परिषद मांग करती है कि जिला प्रशासन त्वरित कार्रवाई करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य एवं सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कारवाई की जाए। छात्रों के भविष्य बर्बाद करने का अधिकार किसी को भी नहीं है अन्यथा विद्यार्थी परिषद आने वाला दिनों में चरणवध तरीका से आंदोलन करेगी।

इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्दन सैनी,नगर सह मंत्री प्रियांशु कुमार,एमजेके कॉलेज अध्यक्ष किशन श्रीवास्तव, रविकिशन कुमार,कॉलेज मंत्री विनायक रंजन,मीडिया प्रभारी अभिजीत राय, आदर्श आर्या, अमित कुमार, राजू कुमार, अभिषेक पटेल आशीष कुमार ,सोनू कुमार समेत अन्य थे
भवदीय
रौशन कुमार
प्रदेश सह मंत्री ,बिहार ABVP