लोक सभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रधानाध्यपक की बैठक
ロ बीईओ ने कहा-हर हाल में 18 तक जमा करें, इम्पलाई इन्फॉर्मेशन की सूची
ロ नालन्दा से कुमुद रंजन सिंह की रिपोर्ट/रहुई:प्रखण्ड संसाधन केंद्र रहुई में बीईओ रेणु कुमारी की अध्यक्षता में मध्य व प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यपको की बैठक की गयी।इसमें आगामी लोकसभा की तैयारी के रूप में इम्पलाई इंफॉर्मेशन एवं ऑफिस इन्फॉर्मेशन के संबंध में जानकारी देकर उनसे प्रपत्र की मांग की गयी ।सभी प्रधानाध्यापकों को बीईओ ने निर्देश दिया कि हर हाल में 18 दिसम्बर तक प्रपत्र जमा करें ताकि 31 दिसम्बर तक जिला का इन्फॉर्मेशन पूर्ण हो सके। प्रशिक्षण प्रशिक्षक मोहम्मद निसात आलम ने सभी को प्रशिक्षित किया।इसके साथ ही सभी नियमित शिक्षकों के सी०सी०आर०प्रपत्र के भी जानकारी दी गयी कि सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली द्वारा नियमित शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाना है जिसमे भारतीय सांस्कृतिक की समय व जागरूकता संबंधित प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे सभी शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालयो के बच्चों को भारतीय संस्कृति के महत्व को समझा कर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लाभान्वित कर सके। इस मौके पर ललन कुमार दिवाकर,सुरेंद्र कुमार,नीतू रानी,श्यामू कुमार,दीनानाथ प्रकाश,जफर अली अंजुम जय लाल कुमार सभी समन्वयक व प्रधानाध्यपक उपस्थित थे।