
विज्ञान प्रदर्शनी बना विज्ञान मेला।
दिघवारा (सारण) सेंट्रल पब्लिक स्कूल, पुकार काॅम्पलेक्स दिघवारा का विज्ञान प्रदर्शनी शुक्रवार को विज्ञान मेला में तब्दील हो गया । ट्राफिक लाइट ,मोटर बोट,वाटर पंप, वर्ल्ड कल्चर, स्मार्ट सिटी, वर्किंग माॅडल आॅफ हाट,हाइड्रोलिक लाइट, माॅडल आॅफ किडनी आदि माॅडल्स ने अभिभावक ,शिक्षकों से लेकर मुख्य अतिथि अभिभूत हो गए।
शुक्रवार को पूर्वाह्न 11बजे जेपी विश्व विद्यालय, छपरा के पूर्व सिनेटर ब्रजकिशोर सिंह ने उद्घाटन की। भौतिक विज्ञान के विज्ञानविद् डाक्टर अरबिन्द कुमार, जिला भाजपा मंत्री सह विद्यालय सचिव मोहन शंकर प्रसाद, रंगकर्मी महेश स्वर्णकार, सीताराम प्रसाद, सूर्य नारायण प्रसाद, एस एस एकेडमी के अकादमिक अधिशासी शशिभूषण सिंह, आदि ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की जमकर तारीफ की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा एपीजे अब्दुल कलाम के पदचिन्हों पर चलकर भावी वैज्ञानिक विद्यार्थी अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं । अपने संबोधन में डा अरबिन्द कुमार ने प्रदर्शनी को बेहतर बताते हुए बच्चों को रसायन विज्ञान व भैतिक विज्ञान के समीकरणों को स्पष्ट किया । वहीं एस एस एकेडमी के अकादमिक अधिशासी शशिभूषण सिंह ने स्मार्ट विलेज,वाटर रिसोर्सेज की सराहना की। अपने धन्यवाद ज्ञापन में विद्यालय सचिव एवं निदेशक ने रंगकर्मी महेश स्वर्णकार के गीतों की सराहना करते हुए इस तरह की प्रदर्शनी को जमीन पर लाने का आह्वान किया ।




Recent Comments