सीवान :सड़क दुर्घटना में दो घायल
 दारौंदा (सिवान) : 
स्थानीय थाना क्षेत्र के लीला साह के पोखरा के समीप छपरा-सिवान सड़क पर दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में  
डुमरी निवासी सुदामा राम (65) तथा बाइक चालक सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर निवासी शेर मोहम्मद बताए हैं। 
 बताया गया कि शेर मोहम्मद सिवान की तरफ से एक महिला के साथ छपरा की तरफ जा रहा था। लीला साह के पोखरा के समीप सड़क पार कर रहे सुदामा राम के अचानक सामने आए गए, जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया।
दारौंदा से चिंताजनक स्थिति में वृद्ध सुदामा राम को सिवान रेफर कर दिया। पुलिस ने मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है।