
◆नवनिर्मित मन्दिर में होगी राधे कृष्ण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा
गड़खा/नगरा(सारण)।शिवगंगा रोड पर पहाड़पुर-रसीदपुर गाँव स्थित मुरलीधर चौक राधे कृष्ण मन्दिर में आयोजित विराट विष्णु महायज्ञ सह राधेकृष्ण भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञाधीश योगिराज देवरहा बाबा के शिष्य श्री श्री 108 सन्त श्रीधर दास जी महाराज शोभायात्रा के नेतृत्व कर रहे थे।जय श्री कृष्ण, राधे-राधे,हर हर महादेव,जय श्री राम के जयकारों से भक्तों की भीड़ गुंजयमान हो रही थी। हाथी घोड़े डीजे बैण्ड बजा के 2001 कुँआरी कन्याएं और महिलाओं ने लाल-पिले परिधानों में सुशोभित हो माथे पर कलश लेकर पहाड़पुर, रसीदपुर,बगरा,शाहपुर,पिरोजपुर आदि गाँव होते हुए खोदाई बाग गण्डकी नदी के तट पर पहुँची जहाँ आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गंगा नदी से लाए हुए गंगाजल कलशों में भरवाया।कलश यात्रा पुनः मन्दिर परिसर पहुँची।जिसके बाद विभिन्न गांवों होते हुए मन्दिर परिसर पहुँचे।सुबह से ही लगातार बारिश के बावजूद भी महिलाओं,युवतियों,युवाओं और यज्ञ कमिटी और सुरक्षा समिति सदस्यो के उत्साह में कोई कमी नहीं हुई।मौके पर जनप्रतिनिधियों ,बुद्धिजीवी समेत समस्त ग्रामीण उपस्थित थे।

राधे कृष्ण बने बच्चें थे आकर्षण के केन्द्र
यज्ञ को ले बच्चे से लेकर बूढ़े तक खास उत्साह देखने को मिल रहीं थी।बारिश में भिजते हुए महिलाएँ व युवतियां काफी संख्या में कलश यात्रा में शामिल हुए।भगवान राधे-कृष्ण ,राम लक्ष्मण और शिव पार्वती, गणेश हनुमान बनें छोटे-छोटे बच्चें जिस रास्ते से गुजर रहे थे । आसपास के गांवों की भीड़ उन्हें देख मन्त्र मुग्ध हो जा रहे थें।यज्ञाधीश सन्तश्रीमणि श्रीधर बाबा के साथ उनके शिष्य मुरारी स्वामी भी कलश यात्रा में शामिल लोगों के उत्साहवर्धन कर रहे थे।




Recent Comments