मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों हाल ही में विगत 2 सप्ताह पहले जहरीली शराब सेवन करने से करीब 4 दर्जन लोगों की मृत्यु होने के बावजूद प्रखंड क्षेत्र के कुछ स्थलों पर अंग्रेजी शराब के खाली बोतलें देखने को मिल रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण विद्या की मंदिर महंत प्रयाग दास उच्च विद्यालय खैरनपुर के परिसर के समीप है। फिलहाल कुछ दिन पहले जहरीली शराब के शिकार होने से कई परिवारों की घर बर्बाद हो चुका है, उसके बावजूद विद्या के मंदिर के परिसर की दक्षिण दिशा के भाग में अंग्रेजी शराब इमपोरियर ब्लू का खाली बोतल एवं अफसर चॉइस 8पीएम, एवं फ्रूटी के खाली पैक देखने को मिल रहा है। यही नहीं बीते दिनों पहले डुमरसन पोखरा के समीप फ्रूटी पैक के सैकड़ों खाली पैकेट देखने को मिला था‌। जो शराबबंदी की सचाई की पोल खोल रही है। वह कौन लोग हैं जो इतने बड़े हादसे के बाद भी शराब की सप्लाई कर रहे हैं। अगर शराब नहीं आ रहा है तो खाली पैकेट कैसे देखने को मिल रहा है।