
मांझी(सारण)। छपरा बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन से रेल यात्रा करने वाले यात्री टिकट के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि अधिकांश पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव के समय टिकट बुकिंग काउंटर बन्द रहता है जिससे ट्रेन के बजाय सड़क मार्ग से उन्हें यात्रा करने को मजबूर होना पड़ रहा है। रुस्तम पुर के कैलाश राम ताजपुर के संजीत कुमार सिंह दुर्गा पुर के मुन्ना सिंह सहतवार के राम कृपाल रमेश प्रसाद तथा शिव प्रसाद ने बताया कि न चाहते हुए भी टिकट नही मिलने के कारण वे बेटिकट यात्रा को मजबूर हो रहे हैं। टिकट काउंटर पर टिकट के लिए पहुंच रहे यात्री वहां ड्यूटी पर तैनात रेल पुलिस को बुरा भला बोलकर चले जाते हैं।




Recent Comments