बिना जांच और ट्रॉयल का अब नही बनेगा चालक अनुज्ञप्ति
# हप्ते में दो दिन होता है ट्रायल सोमवार और बृहस्पतिवार

छपरा (सारण)
चालक अनुज्ञप्ति बनाना अब और हुआ आसान बिचौलिए के जाल से अब मिलेगा छुटकारा ।उक्त बातें एम भी आई मोटर यान निरीक्षक बिनोद कुमार ने कहा की छपरा पुलिस लाइन के मैदान में दोपहिया एवम चारपहिया वाहनों का होता है ट्रायल ।यही से पास होने के बाद मिलते है चालक लाइसेंस।

हर महीने लगभग ढाई से तीन सौ बनते है मान्यता प्राप्त चालक छपरा के मोटर यान निरीक्षक का कहना है कि जिस किसी भी व्यक्ति को अपना लाइसेंस बनवाना हो वो सीधे आवेदन करें और नियम से समय से अपना चालक लाइसेंस प्राप्त करे किसी भी बिचैलिये के चक्कर मे ना पड़े खुद से अपना काम करे।

वही शहर में धररले से चल रहे अवैध टेम्पो पर बहुत जल्द होगी करवाई 18 वर्ष के नीचे उम्र वाले भी चलाते है टेम्पो जिसके कारण रोज कही न कही होता है हादसा। वैसे भी छपरा में ज्यादा मात्रा में वर्षो से चल रहे है बिना लाइसेंस के टेम्पो बहुत पुराने हो चुकी टेम्पो से वातावरण भी हो रहा है प्रदूषित जिसको ध्यान में रखते हुए एम भी आई बिनोद कुमार ने लिया है । फैसला अब शहर के सारे टेपों की होगी गहन जांच और कटेगा ऑन स्पॉट चलान।