सीवान :बाबा हंसनाथ धाम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए राशि स्वीकृत
#क्षेत्र की जनता और जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष

गुठनी(सिवान)
उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर स्थित थाना क्षेत्र के सोहगरा स्थित प्रसिद्ध पौराणिक बाबा हँसनाथ मंदिर को पौराणिक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए बिहार सरकार पर्यटन विभाग से 90,92,600 (नब्बेलाख बेरानबे हज़ार छह सौ) रुपये की राशि की स्वीकृति मिल गई है।मालूम हो कि पूर्व में 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान नीतीश कुमार जब सोहगरा आए थे तो पार्टी कार्यकर्ताओं ने उन्हें इसअस्थल की सरकारी उपेक्षा की बात बताई थी और उन्होंने मौखिक रूप से इसे पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का वादा भी किया था।तभी से कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता इस सपने के पूरा होने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी।आज इस आशय की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोंगों और कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर ब्याप्त हो गई।कार्यकर्ता खुसी के मारे फुले नही समा रहे हैं।सभी मुख्यमंत्री को बधाई दे रहें हैं।जदयू के गुठनी प्रखंड अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुठनी प्रखंड जदयू कार्यालय में सुनील ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित कर कार्यकर्ताओं द्वारा अपने चहेते मुख्यमंत्री को लाख लाख बधाई दी गई।साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री के इस कल्याणकारी कदम से क्षेत्र की जनता को उनपर विश्वास बढ़ा है।बधाई देने वालों में जिला महासचिव बैरिस्टर यादव, जदयू नेता राघव नारायण सिंह,प्रखंड अध्यक्ष सुनील ठाकुर,समाज सेवी दिलीप सिंह, सुदामा पटेल,गुड्डू राय, राकेश पटेल,मंदिर समिति के अध्यक्ष मिन्हाज सोहागरवी,सुरेंद्र चौहान, पंकज मिश्रा,राकेश पाठक और राकेश सिंह मुखिया सोहगरा पंचायत,पुनीत सिंह सहित बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित थे।