दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा द्वारा पिछले दिनों योगापट्टी प्रखंड के बगही पुरैना पंचायत व दरवलिया ग्राम में हुई अगलगी से पीड़ित चौदह परिवारों को रेड क्रॉस भवन, बेतिया में राहत सामग्री वितरित की गई। पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के रूप में, कंबल, साड़ी, शॉल, बाल्टी, मच्छरदानी वितरित करते हुए सचिव जगमोहन कुमार ने पीड़ित परिवारों को नसीहत दी कि भोजन पकाने के बाद निश्चित रूप चूल्हा को बुझा दें एवं ढ़क दें। भोजन पकाने के बाद चूल्हा को पूरी तरह नहीं बुझाना अगलगी के मुख्य कारणों में से एक है। श्री कुमार ने सभी से अपील भी की है कि आप भी अपने घर-परिवार व पड़ोस में इस एहतेहात का पालन कर अनचाही अगलगी से बचें। राहत सामग्री प्राप्तकर्ता दीपनारायण महतो, मुस्मात फुलेना, संतोष महतो, सरयुग मुखिया, सुकट राम आदि ने श्री कुमार की सलाह का अनुपालन करने व ध्यान रखने की बात कही। वितरण कार्यक्रम में जिला प्रबंध समिति सदस्य सैयद शकील अहमद, आजीवन सदस्य प्रदीप कुमार, अजहर आलम, महेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।





Recent Comments