मढ़ौड़ा में रेल कारखाना के काम रोको आंदोलनकारियों के खिलाफ एफआईआर, विधायक समेत 93 आरोपित
मढ़ौड़ा (सारण) : सोमवार को लोकोमोटिव रेल इंजन कारखाना का काम रोकने के उदेश्य से घेराबंदी करने वाले आंदोलनकारियों के खिलाफ स्थानीय थाना में 93 नामजद समेत सैकड़ों अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयीं हैं। जिसमें राजद विधायक जितेन्द्र कुमार राय समेत 93 लोगों को नामजद आरोपित किया गया हैं। आरोपितों के खिलाफ आईपीसी की धारा 133/353/431 लगाया गया हैं। पुलिस सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आंदोलन के समय गिरफ्तार 56 लोगों को बेल बॉन्ड पर छोड़ दिया गया था।मालूम हो को स्थानीय रेल कारखाना में मेड इन रोजा और रोजगार की मांग को लेकर लोगों ने सोमवार को सुबह से ही कार्य रोक दिया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्य को अवरोध करने के आरोप में विधायक जितेन्द्र राय, आंदोलनकारीयों के नेतृत्वकर्ता किसान-मजदूर संघ के महासचिव हर्षवर्धन दीक्षित, परमात्मा राय , मनोज गुप्ता समेत दर्जनो लोगों को गिरफ्तार कर थाना लायीं। जहां पर बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहा कर दिया गया था।




Recent Comments