
वाराणसी,12अप्रैल2020;
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 के संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के कर्मचारी पूरी कुशलता से विभिन्न प्रकार की सामग्री का उत्पादन कर रहे हैं तथा प्रतिदिन हर मंडल के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारी को मंडल स्तर पर “कोरोना वारियर आफ द डे” (CoronaWarrior of the day) घोषित एवं प्रचारित कर उसका उत्साह वर्धन किया जा रहा है जिससे अन्य कर्मचारी भी कार्य करने हेतु प्रेरित होते रहें ।
इसी क्रम में वाराणसी मंडल के मांडुवाडीह कोचिंग डिपो में ट्रीमर के पद पर कार्यरत मो निसार अहमद अंसारी ने लाॅकडाउन की विषम अवधि में अपने निर्धारित कार्यों के साथ ही साथ कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निरन्तर फेस मास्क एवं साधारण कोचों में बनाये गये आइसोलेशन वार्ड में रोगियों हेतु मच्छरदानी बनाने का कार्य भी कर रहे है। इनके द्वारा निर्मित सैकड़ो मास्क लाइन में कार्य कर रहे कर्मचारियों स्टेशनों के आस पास के क्षेत्रों के श्रमिकों, महिलाओं एवं जरूरमंद लोगों को कोरोनॉ वायरस से बचाव हेतु वितरित किया गया है । निसार अहमद अंसारी के इस सराहनीय कार्यों हेतु इन्हें ’’कोरोना वाॅरियर्स आफ द डे’’ घोषित किया गया।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन अवधि में इस तरह के सराहनीय कार्य करने वाले रेलकर्मियों पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाता रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे को अपने इन कर्मचारियों पर गर्व है।
इनपुट-अशोक कुमार
जन सम्पर्क अधिकारी,वाराणसी




Recent Comments