परवेज अख्तर/सिवान;

रघुनाथपुर : रघुनाथपुर बाजार के स्टेट बैंक के पीछे निजी विद्यालय ए के इंटरनेशनल के बच्चे उप प्रधानाध्यापक शेषनाथ चौधरी व नशीम  खान के नेतृत्व में शैक्षणिक भ्र्मण पर शनिवार को सुबह पटना के लिए रवाना हो गए। शैक्षिक भ्रमण के माध्यम  से छात्रों में एक अनुभूति जागृत होती है, जिससे वे भारत की विभिन्नताओं जैसे – इतिहास , विज्ञान ,प्रकृति को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं।इसके अतिरिक्त छात्रों को एक  समूह में रहने की प्रवृति , नेतृत्व करने व नायक बनने की क्षमता तथा आत्मविश्वास एवं भाई चारे की भावना प्रबल होती है.
        शैक्षणिक भ्र्मण में प्रधानाध्यापक साजिद हुसेंन,
शिक्षिका प्रियंका चौधरी ,प्रियंका सिह,जया मिश्र
शुधा पाण्डेय, अरमान ,साबीर ,विकाश कुमार व अन्य साथ गए है