नगरा(सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के विधुत विभाग द्वारा छापेमारी कर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज किया और उनपर 26 हजार 788 रुपया जुर्माना लगाया। जेई मो ओबैदुल्लाह अंसारी ने बताया कि छापेमारी दल द्वारा पहाड़पुर में पप्पू चौधरी के निर्माणधीन आवासीय में बिना किसी वैध कागजात बिजली जलाया जा रहा था। जिसपर पांच हजार 548 रुपया जुर्माना लगाया तथा बलडिया गांव के राकेश राय पर दस हजार 81 रुपया, संजय राय पर दो हजार 586 रुपया व कालूपुर के गणेश शर्मा पर आठ हजार 573 रुपया जुर्माना लगाया और प्राथमिकी दर्ज किया गया और जेई ने अपील किया विधुत का चोरी न करें और वैध दस्तावेज पर बिजली कनेक्शन लेकर बिजली जलाए आदि बातें कही।