पश्चिम चम्पारण ब्यूरो रिपोर्ट:-

गौनाहा प्रखण्ड अंतगर्त्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दिनाँक 6 मार्च 2024 बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गौनाहा -नरकटियागंज रेलखंड मे चलने वाली स्पेशल पेसेंजर ट्रेन का लोकार्पण व उद्घाटन बेतिया से की गई। 8 वर्ष 11 माह मे 22 किलोमीटर लम्बी रेल लाइन को छोटी लाइन से बड़ी रेल लाइन मे परिवर्तित किया गया हैँ। इस अवसर पर रेल प्रशासन द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन गौनाहा प्लेटफॉर्म पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप मे प्रखंड प्रमुख जयप्रकाश पासवान, विशिष्ट अतिथि उप प्रमुख राजेश गढ़वाल,बिन्दा प्रसाद यादव, दोमाठ मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार्ब, सुषमा देवी, मंजू देवी, शाहिद परवेज, नागेंद्र मौर्य, अवध बिहारी खोजवार समाज सेवी कन्हैया कुशवाहा , अनवारुल हक , श्यामसुंदर चौबे भिखना ठोरी से मदन साह अवध कुशवाहा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कवि शबीर आलम ने की। आगत अतिथियों को एडीआरएम जितेंद्र सिंह ने अंगवस्त्र व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। स्टेशन मास्टर लालबाबू पासवान, आई डब्लू बिंदु विकास , एक्सक्यूटिव इंजीनियर रवि शंकर भी इस अवसर पर मंच पर उपस्थित थे। दर्जनों वक्ताओ ने रेल प्रशासन से नरकटियागंज से भिखनाठोरी तक ट्रेन चलाने की मांग की। बुधवार को गाड़ी नंबर 05527 के ड्राइवर आदर्श कुमार व संदीप कुमार थे। इस अवसर पर चीफ लोको इंस्पेक्टर मो. जावेद उपस्थित थे। ट्रेन मैनेजर ए. के. मिश्रा थे। गाड़ी का इंजन नंबर 198956( मोटर कोंच नम्वर ), बुकिंग क्लर्क प्रमोद कुमार शर्मा थे। विदित हो की उपमुखिया नागेंद्र मौर्य द्वारा गौनाहा से नरकटियागंज के 30 रूपये मे पहली टिकट खरीदी गई। ऐसे गौनाहा से नरकटियागंज के लिए 12 टिकट तथा अमोलवा से 150 यात्रियों ने नरकटियागंज के लिए टिकट खरीदा। लम्बे अरसे के बाद इस रेल खंड मे पहली बार परिचालन को देखने के लिए प्लेटफॉर्म पर हजारों लोग उपस्थित थे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग मे पीएम के भाषण को सुनकर लोग काफ़ी प्रफुल्लित हुए। वही गौनाहा थानाध्यक्ष बिनोद कुमार दलबल के साथ उपस्थित रहे।