छपरा । सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के एनएच-531पर चैनवा स्थित असहनी गेट के समीप रविवार की दोपहर एक ट्रक ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिवान जिलान्तर्गत एमएच नगर हसनपूरा थाना क्षेत्र के चांद परसा गांव निवासी मनन यादव का 50 वर्षीय पुत्र सज्जन यादव के रूप में हुई है जो रसूलपुर थाना क्षेत्र के बाल गांव में अपनी बेटी से मिलकर अपने गांव लौट रहा था तभी एनएच-531पर ट्रक ट्रेलर ने उसके सर को कुचल दिया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार होकर खेत में छुप गया पर स्थानीय लोगों ने अरहर के खेत से पकड़कर उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सुपुर्द कर दिया जो यूपी के बलिया जनपद निवासी धर्मेन्द्र साह बताया जाता है,वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने एनएच-531जाम कर दिया जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष राहुल कुमार श्रीवास्तव दल बल के साथ मौके पर पहुंच मृतक के आश्रितों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने के आश्वासन पर अतरसन के पूर्व मुखिया रंजीत यादव उर्फ गुड्डु यादव के सहयोग से आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया तब जाकर यातायात बहाल हो पाया और शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.