निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कई लोगों की हुई जांच, मुफ्त दी गयीं दवाइयां व चश्मे

स्वास्थ्य जांच शिविर में संबोधित करते कामेश्वर मुन्ना

दैनिक खोज खबर, छपरा
जिले के मांझी प्रखण्ड क्षेत्र के मुबारकपुर गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को मुबारकपुर के उच्च विद्यालय में आयोजित इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में 350 लोगों का स्वास्थ्य जांच किया गया। इस शिविर में जनरल फिजिसियन, आई स्पेशलिस्ट व डेंटिस्ट ने लोगों के स्वास्थ्य के जांच की।

चिकित्सक को प्रशस्ति पत्र देते कामेश्वर मुन्ना

शिविर में आये लोगों को स्वास्थ्य जांच के बाद जरूरतमंदों को मुफ्त में दवाएं व चश्मे दिए गए। इस शिविर में दिल्ली से आये डॉ एस बी मालवीया, डॉ विनोद तिवारी, डॉ विनोद सिंह, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ सुबोध, डॉ उमेश, डॉ नीरज दुबे, डॉ किरण कुमारी आदि उपस्थित थे।

कैम्प मे आये चिकित्सिको ने कहा कि वैसे लोग जो दिल्ली उपचार कराने नही जा सकते उनका इलाज इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में किया गया। इस दौरान चिकित्सिको को एकमा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कामेश्वर कुमार सिंह मुन्ना ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर आयोजक दिग्विजय सिंह, रणविजय सिंह समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान उपस्थित ग्रामीण