मांझी(सारण)। दुर्गा पूजा को लेकर इस वर्ष स्थानीय मियांपट्टी में बन रहा आकर्षक कलशनुमा पूजा पंडाल आकर्षण का केन्द्र होगा। इस पूजा पंडाल की ऊँचाई करीब 55 फीट होगी। जगदम्बा दुर्गा पूजा समिति के सदस्य विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि करीब एक माह से स्थानीय युवक इसे खूबसूरती से अंतिम रूप देने के लिए पुरे तन-मन-धन से लगे हुए हैं। बता दें कि दुर्गा पूजा पर मांझी के मियांपट्टी में वर्ष 2001 से हीं आकर्षक पंडाल बना कर माँ दुर्गा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की पूजा अर्चना की जाती रही है। यह स्थान हर वर्ष क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केन्द्र बनता रहा है। इस वर्ष भी बड़ी संख्या में लोग देवी देवताओं समेत खूबसूरत पंडाल का दर्शन करेंगे।