पानापुर (सारण)थाना क्षेत्र के रसौली गांव में दो अलग अलग जगहो पर हुई आगलगी की घटना में घर ,झोपड़ी व भूसौल सहित हजारो की संपत्ति जलकर राख हो गई।बताया जा रहा है कि  रसौली बरवा टोला में सुबह का खाना बनाने के दौरान आचानक आग लग गई।इस आग लगी में रामेश्वर सिंह एवं सीताराम सिंह का झोपड़ी व भूसौल जलकर राख हो गया।वही दोपहर में रसौली बरैठा टोला गांव निवासी झड़ी साह के घर में गैस से आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रुप धारण कर लिया आस पास के ग्रामीण पहुॅचकर आग पर काबू पाने का प्रयास में जुट गए वही सूचना मिलने पर थाने से फायर बिग्रेड की गाड़ी मौके पर पहुची एवं आग पर काबू पा लिया।इसके पूर्व घर सहित उसमें रखा सभी समान जलकर राख हो गया।घटना की जानकारी मिलने पर भावी मुखिया प्रत्याशी तारकेश्वर सिंह मौके पर पहुचे एवं पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।