डोरीगंज मे एक दर्जन भट्ठी ध्वस्त , 190 लीटर देशी शराब जप्त -:
#”””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज/सारण -:
“”””””””””
स्थानीय थाना क्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव के सामने गंगा किनारे स्थित एक दर्जन देशी शराब भट्ठियों को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया एवं मौके से लगभग 190 लीटर देशी शराब जप्त किया है ।
थानाध्यक्ष रामएकबाल प्रसाद ने बताया कि गुप्त सुचना पर की गयी छापेमारी मे पश्चिमी बलुआ गाँव के सामने गंगा किनारे स्थित 12 देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया है एवं मौके से 190 लीटर देशी शराब जो गैलन एवं ट्यूब मे भरा हुआ था उसे जप्त किया गया है
पुलिस को देख भट्ठी संचालक फरार हो गए लेकिन उनकी पहचान कर ली गयी है ।
कुल छ: लोगों की पहचान की गयी है जिसमे पिपरा टोला निवासी राजु राय , अवतार नगर थाना क्षेत्र के संठा गाँव निवासी नरेश राय , भुवनेश्वर राय , लालु राय , रितेश राय एवं राजु राय शामिल है ।
इन सभी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।