मशरक/सारण: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा-2023 के घोषित परीक्षाफल में मशरक नगर पंचायत मुख्यालय अवस्थित राजकीयकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्वाती कुमारी ने 428 अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं गांव का नाम रोशन किया है।

स्वाती कुमारी गलिमापुर निवासी पिता विजय कुमार सिंह और माता ऊषा देवी की पुत्री हैं।स्वाती कुमारी ने मैट्रिक की परीक्षा में सम्मान सहित हिन्दी में 88,संस्कृत में 76,गणित में 92,विज्ञान में 90 और सामाजिक विज्ञान में 82 अंकों सहित कुल 428 अंक प्राप्त किया है।उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता,दादा-दादी के साथ विद्यालय एवं कोचिंग के शिक्षकों को दिया है।

स्वाती कुमारी की 03 बहनें एवं 01 भाई है।उनका कहना है कि मैं भविष्य में भारतीय प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र जाकर देश सेवा करना चाहती हूं।स्वाती कुमारी के पिता एक किसान एवं माता गृहिणी हैं और उनका परिवार मध्यम वर्गीय है।स्वाती कुमारी की सफलता हेतु शिक्षक संजय कुमार सिंह,विनय कुमार सिंह,विजय कृष्ण त्रिपाठी,महेश कुमार पोद्दार एवं प्रभात चन्द भूषण आदि ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।