परवेज अख्तर/सीवान
दरौंदा. थाना क्षेत्र के हड़सर गांव के समीप शुक्रवार की रात पुलिस ने एक बुलेरो गाड़ी में रखे 180 एमएल के 38 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद किया है. बताया जाता है कि गुप्त सूचना के अनुसार थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, एएसआई शैलेश कुमार सिंह, एएसआई दिनेश शर्मा की टीम मौके पर पहुंची तो हड़सर गांव के मुख्य सड़क पर बीआर 29 एम 1238 नंबर की एक बुलेरो गाड़ी खड़ी थी. पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के अंदर रखें 180 एमएल के 38 पेटी शराब बरामद किए गये. हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले शराब कारोबारी और गाड़ी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए. जप्त गाड़ी के अनुसार पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है.




Recent Comments