विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

प्रखण्ड बगहा एक के चखनी राजवाटिया पंचायत में शाश्वत वैदिक मंत्रोच्चारण माँ दुर्गा के जयकारे व भव्य कलश यात्रा के साथ रविवार को चखनी राजवाटिया पंचायत में चखनी बाजार से से 1001 कुँआरी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 1001 कन्याओं द्वारा माथे पर कलश लेकर माता का जयकारा लगाते जल बोझी के लिए राजवाटिया के नारायणी गण्डकी नदी के लिए प्रस्थान किया गया।
जहाँ नदी घाट पर आचार्य उमाशंकर पंडित जी के द्वारा वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ जल भरने का कार्य सम्पन्न हुआ।
एक तरफ जिला प्रशासन द्वारा जिले में धारा 144 बारिश के कारण लगा हुआ है वही भक्तों ने उसकी परवाह किए बगैर पूजा पंडालों में गूंज उठा जय जय कार का नारा। यह एक ऐसा पंचायत है जहां हिन्दू मुस्लिम एवं ईशाइ सभी धर्मों के लोग एक साथ एक जुट होकर आपने एकता का पैगाम देते है जिसमे बड़े बुजुर्गों से लेकर महिलाओं सहित न नौजवानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जहा महिलाओं की टोली में धार्मिक भजन सुन मैन मोह ले रहा था इस मौके पर हीरा यादव,बीडीसी इजहार सिद्दिकी,राजद जिला महा सचिव गोविन्द शर्मा ,कन्हिया यादव,सुरेंद्र सह ,बिनोद मिश्रा,प्रेम चंद्र सहनी, पबरु सहनी, इत्यादि ग्रामीण सभी श्रद्धालु भक्त मौजूद थे ।