
गोपालगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के अवसर पर गोपालगंज इकाई द्वारा “रक्तदान शिविर” का आयोजन सदर अस्पताल गोपालगंज मे किया गया । कार्यक्रम मे अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के जिला प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद तिवारी का मुख्य वक्तव्य भी कार्यकर्ताओ को दिया गया। सुभाष चंद्र बोस द्वारा गठित आजाद हिन्द फौज की स्थापना का उदेश्य और संगठन का उदेश्य को भी जिला प्रमुख द्वारा स्पष्ट किया गया।अन्य वक्ताओ मे भाजपा युवा मोर्चा के पुर्व जिलाध्यक्ष लखन तिवारी जी ने “तुम मुझे खुन दो,मै तुम्हे आजादी दूंगा “के नारे के साथ नेता जी के कृतित्व एवम् व्यक्तित्व को कार्यकर्ताओ के समक्ष प्रस्तुत किया।विधार्थी परिषद् के पुर्व प्रदेश मंत्री राजेश बरनवाल जी ने भी अपने सम्बोधन वक्तव्य में सुभाषचंद्र बोश जी के माध्यम से रक्तदान की महिमा का वर्णन किया तथा रक्तदान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम का संपूर्ण संयोजन अखिल भारतीय विधार्थी परिषद के जिला संयोजक रोशन श्रीवास्तव एवं अंशु श्रीवास्तव द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर मे 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य लेकर विधार्थी परिषद के कार्यकर्ताओ द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ फिता काटकर किया गया। विद्यार्थी परिषद् के जिला प्रमुख डॉक्टर विवेकानंद तिवारी एवम् डॉक्टर पी. सी.सिन्हा जी के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ किया गया। सदर अस्पताल के ब्लड बैंक यूनिट में सुबह 11 बजे से ही विद्यार्थी परिषद् के सैकड़ों कार्यकर्ता एकत्रित हो गए थे। इस कार्यक्रम में मुख्य से अंशु श्रीवास्तव (हथुआ),जितेंद्र कुमार ,सोनू, विक्की, और अन्य कार्यकर्ताओं ने भी रक्त दान किया। मौजूद कार्यकर्ताओं में अनिकेत , अमन ,सौरभ, किसन,सुशील, आदि कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहें।




Recent Comments