बीईओ ने किया विद्यालयों का निरीक्षण
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुर(सिवान) : बीडीओ डप्रखंड के दर्जनों विद्यालय की जांच सोमवार को बीईओ डॉ. राजकुमारी ने सोमवार को दर्जनों विद्यालयों की जांच की। जांच के दौरान साफ सफाई, पठन पाठन, एमडीएम, शिक्षक, छात्र उपस्थिति आदि का जायजा लिया कुछेक विद्यालयों में अनियमितता पर फटकार भी लगाई। जांच होने वालों में मध्य विद्यालय उसरी, नया प्राथमिक विद्यालय अनु बस्ती उसरी खुर्द, प्राथमिक विद्यालय हिंदी उसरी, मकतब उसरी बुजुर्ग, धनवती कन्या, धनवती उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, मध्य विद्यालय गायघाट, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मितवार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय महमूदपुर आदि शामिल हैं।
—




Recent Comments