
गड़खा।
गड़खा बाजार के खोदाईबाग रोड स्तिथ कृष्णवाटिका सभागार में कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित की गई। इस मिलन समारोह में 225 कार्यकर्ताओं अन्य दलों में से आकर जनता दल यूनाइटेड के सक्रिय सदस्य के रूप में जुड़े वही मुख्य रूप से महम्मदपुर के नवनिर्वाचित मुखिया पारस सिंह, मुखिया अक्षय सिंह, अखिलेश माँझी, सहित कई मुखिया, सरपंचगण, बीडीसी गण सहित सैकड़ों की संख्या सदस्यता में अन्य दलों के नेताओं ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस समारोह के मुख्य संयोजक पूर्व बिहार सरकार मंत्री मुनेश्वर चौधरी ने क्षेत्र में भ्रमण कर सदस्यता अभियान में अहम भूमिका निभाया । इस समारोह में मुख्य रूप से सारण जिला संगठन प्रभारी मंजीत सिंह, वरीय नेता वैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल, दिनेश सिंह, अल्ताफ आलम राजू, विशाल सिह राठौड़, जहाँगीर आलम, जयप्रकाश यादव , महेश्वर चौधरी,अशरफ अली, इम्तेयाज परवेज, सोहाग सिंह, काजुद्दीन, मृत्युंजय हिमांशु, कुसुम रानी एवं अन्य साथी मौजूद रहे।वही कार्यक्रम की सभा की अध्यक्षता अजय सिंह ने की एवं मंच संचालन किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव बीजेन्द्र सिंह ने किया।




Recent Comments