
बारिस की पानी से दर्जनों घर गिरे
इसुआपुर(सारण) :प्रखण्ड में हो रहे झमाझम मुसला धार पानी व आंधी से दर्जनों घर ढह गये जिसमे गम्हरिया गांव के झूलन सिंह,टुनटुन सिंह,तथा अनिल सिंह उर्फ शर्मा सिंह का खपरैल नुमा घर इसुआपुर गांव के रमेश महतो,धनेश महतो का पलानी नुमा घर तथा उसी गांव के मंसूर अली का इट करकट नुमा घर अटौली महुली गांव की शारदा देवी, शम्भू। ठाकुर का मिट्टी नुमा घर रामबाबू ठाकुर का मिट्टी नुमा घर शंकर ठाकुर व विकाश ठाकुर तथा हासमी खातून का पलानी नुमा घर सरहवारा के सुरेंद्र प्रसाद का पलानी नुमा घर श्यामपुर गांव के देवनाथ सिंह का पुराना ईंटनुमा घर तथा जयथर गांव के उपेंद्र सिंह का सौचालय व चाहरदीवारी बारिश की पानी लगने व सरदने से ढह गये । जिससे ये सभी बेघर हो गए हैं ।




Recent Comments